Latest News

आज ही के दिन चीन में भूकंप से लाखो लोगो की हुई मोत, जाने देश और दुनिया का आज का इतिहास

Neemuch Headlines September 27, 2022, 9:48 am Technology

1290 : चीन के चिली की खाड़ी में 1290 को भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई.

1590 : पोप अर्बन सप्तम का निधन हुआ वे सबसे कम समय तक पोप रहे.

1821 : मैक्सिको को 1821 में स्वतंत्रता मिली.

1825 : इंग्लैंड में 1825 को स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ.

1833 : समाज सुधारक राजा राममोहन राय का निधन हुआ.

1848 : उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि राधानाथ राय का जन्म हुआ.

1871 : सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का जन्म हुआ.

1905 : महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन ने1905 को E=mc² का सिद्धांत पेश किया.

1932 : भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा का जन्म हुआ।

1940 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने 1940 में धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया.

1953 : भारतीय, धार्मिक नेता माता अमृतानंदमयी का जन्म हुआ.

1956 : (भारत) गीतकार, आशुकवि राजेश राज का निधन।

1958 : मिहिर सेन 1958 में ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने.

1961 : सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना.

1968 : मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता बृजलाल वियाणी का निधन।

1972 : विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री रंगनाथन, एस. आर. का निधन।

1981 : भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मीपति बाला जी का जन्म 1981 में हुआ.

1988 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान 1988 में ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण.

1995 : बोस्निया में 1995 को संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न.

1996 : अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी.

1998 : इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई.

1998 : जर्मनी में1998 को सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने

2000 : वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू.

2002 : न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।

2003 : ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।

2004 : प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का निधन।

2005 : बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।

2007 : पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।

2008 : हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेन्द्र कपूर का निधन।

2009 : भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई.

2013 : इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद में बम विस्फोट में सात लोगों की मौत।

2015 : भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य सैयद अहमद का निधन

Related Post