Latest News

मानव दुर्व्यवहार के अपराधो की रोकथाम हेतु विशेष जन जागरूकता अभियान के तहत सिंगोली पुलिस द्वारा कन्या हायर सेकेन्ड्री स्कूल मे कार्यक्रम संपन्न।

प्रदीप जैन September 26, 2022, 8:26 pm Technology

सिंगोली। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 26.09.2022 से 04.10.2022 तक 09 दिवसीय मानव दुर्व्यवहार अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष जन जागरूकता अभियान ‘चेतना‘ के अंतर्गत नीमच पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 26 सितंबर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली मे थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा छात्राओ को गुड टच बेड टच, आनलाईन टेफिकिंग, धोकेबाजी, बाल शोषण, महिलाओ एवं बच्चो पर होने वाले अपराधो की रोकथाम के संबंध मे जानकारी दी जाकर कानूनी प्रावधानो से अवगत करवाया, तथा लघु फिल्म (शार्ट फिल्म) की वीडियो क्लीपिंग ‘असली हीरों‘ एंव ‘सुनहरे पंख‘ प्रदर्शित की गई।

थाना प्रभारी सिंगोली द्वारा हेल्पाईन न0 1090, 1098, 100, 108, के बारे मे जानकारी देते हुऐ केरियर काउंसलिंग की गई। इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली के प्राचार्य श्री राजेन्द्र जोशी एवं विद्यालयीन स्टाफ व थाना सिंगोली के उपनिरीक्षक एसएस चुण्डावत एवं महिला आरक्षक पूजा शर्मा एवं आर प्रहलाद सिंह ने भी उक्त अपराधो की रोकथाम के संबंध मे सतर्कता रखकर समय पर पुलिस को सूचना दिये जाने संबंध मे अवगत कराया।

उक्त अभियान के अंतर्गत दिनांक 28.09.2022 को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं थाना भ्रमण कराये जाने के संबंध मे प्राचार्य एवं स्टाफ एवं छात्राओ को थाना सिंगोली परिसर मे भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया है।

Related Post