Latest News

सहारा इंडिया से पीड़ित व्यक्ति 23 तारीख को रामपुरा में करेंगे जंगी प्रदर्शन कार्यक्रम में आयोजक वीरेंद्र सिंह सोलंकी रहेंगे मौजूद

फिरोज गौरी August 22, 2022, 2:35 pm Technology

रामपुरा। जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा मध्यप्रदेश के तत्वावधान में विगत दिनों रतलाम, मंदसौर जिला स्तर पर सहारा इंडिया के खिलाफ जंगी और वृहद आंदोलन हो चुका है। उसी तर्ज पर नीमच जिले की विभिन्न तहसील मुख्यालय पर पर भी 22 अगस्त को सभी सहारा पीड़ित अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस आंदोलन का नेतृत्व वीरेन्द्र सिंह सोलंकी (प्रदेश अध्यक्ष जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ) करेंगे। आंदोलन की शुरुवात नयागांव से सुबह 10 बजे होगी, जहा जावद चौराहे से रैली के रूप में सभी पीड़ित नयागांव पुलिस चौकी पहुंचकर ज्ञापन देंगे। तत्पश्चात 11 बजे जावद ओसवालो के नोहरे में सभी नागरिकों और निवेशकों की एक महत्ती बैठक होगी। इसके बाद रैली के रूप में सभी लोग नगर के विभिन्न मार्गो से होकर पुलिस थाना जावद पर पहुंचकर सहारा इंडिया के खिलाफ ज्ञापन दिया जायेगा। इसी दिन इसी कड़ी में रतनगढ़ में भी इसी तरह का आयोजन होगा। दिनांक 23 को आंदोलन को गति देते हुए जीरन, मनासा और रामपुरा मुख्यालय पर भी इसी तरह का प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जायेगा। जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा नयागांव के जगदीश पुरोहित, अशोक धाकड़ जावद के उदयराम धाकड़, घनश्याम राठौर, अशोक जोशी, प्रमोद कुर्किया, कमल शर्मा, निर्मल नागर, यशपाल भटेवरा, रतनगढ़ के सुरेश बैरागी, धीरज पाटीदार, शब्बीर मंसूरी, गोपाल सोनी, मनासा के गोपाल गेहलोद, घनश्याम गुप्ता, मिथिलेश जोशी, श्याम ग्वाला कृष्णकांत अग्रवाल, अनिल चौहान, जीरन के इंद्रदेव शर्मा, जयेश टेलर, रंजीतसिंह रामपुरा से सुरेश मकवाना, सत्यनारायण रावल, जितुजी ने सभी निवेशकों से उक्त कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

Related Post