Latest News

कांग्रेस जनो ने राजीव जी को नमन कर ली सदभावना की प्रतिज्ञा

Neemuch Headlines August 20, 2022, 8:12 pm Technology

नीमच। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 77 वी जन्मजयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में शहर कांग्रेस कमेटी नीमच के मार्गदर्शन में कांग्रेसजनो ने उन्हें नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कांग्रेस सचिव उमराव सिंह गुर्जर ने कहा की अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में राजीव जी ने 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मतदान करने का अधिकार दिलाया। आज जो मोबाइल हम सभी की आवश्यकता बन गया है यह उनकी कम्प्यूटर क्रांति की सोच के कारण संभव हो पाया। प्रदेश सचिव अनिल चौरसिया ने कहा पंचायती राज की देश में स्थापना राजीव जी की इच्छा शक्ति के कारण उनके कार्यकाल में हुईं महिला सशक्तिकरण, उद्योग क्रांति उनके कार्यकाल में पूरे भारत में उनकी संकल्प शक्ती के कारण लागू हो पायी।नीमच शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश क़ालरा ने सभी उपस्थित कांग्रेस जनो को हाथ उठा कर दिलवाई सभी ने प्रतिज्ञा ली कि मैं जाति, क्षेत्र, धर्म और भाषा को बिना ध्यान दिये भारत के सभी लोगों की भावनात्मक एकात्मकता और सद्भावना के लिये कार्य करूँगा में प्रतिज्ञा लेता हूँ कि बिना हिंसा के संवैधानिक साधनो और बातचीत के द्वारा एक-दूसरे की दूरियों को अवश्य समाप्त करूँगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद परिहार ज़िला महामंत्री ओम शर्मा, प्रवक्ता बृजेश मित्तल पार्षद हरगोविंद दीवान, योगेश प्रजापति, भारत अहीर पार्षद, इक़बाल क़ुरेशी, मुकेश पोरवाल, साबिर मसुदी, शराफ़त हुसैन, मो.हुसैन कारपेंटर, मनोहर अंब, गजेंद्र यादव, रूखसाना खान, शमीदा मिर्ज़ा, धर्मेंद्र परिहार, कमल मित्तल, महेश वीरवाल, राकेश वर्मा, जावेद दुर्रानी, मदन धनुक़ा, ज़ाकिर नाग़ौरी, अमर सिंह जयंत, श्री राम शिवहरे, बद्री प्रसाद आचार्य, मम्मु भाई पठान, अमन विनायका, इलियस क़ुरेशी, जगदीश पून्नर, जितेंद्र कंडारा, मनीष जाट डा.इमरान खान सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवादल अध्यक्ष रणजीत सिंह बब्ली तंवर ने किया।

Related Post