Latest News

आर्थिक आधार पर आरक्षण कि मांग को लेकर भोपाल जन आंदोलन की महा तैयारी, 21 को मनासा में बैठक

Neemuch Headlines August 20, 2022, 10:39 am Technology

मनासा। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मध्यप्रदेश ध्दारा आगामी 8 जनवरी 2023 भोपाल में जन आंदोलन कि तैयारी एवम मनासा तहसील की नवीन कार्यकारणी के गठन को लेकर 21/8/2022 रविवार को दोपहर 12:30 बजे स्थान ध्दारिकापूरी मनासा में तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मध्यप्रदेश की प्रदेश टीम के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेगे। एवं नीमच जिले के समस्त प्रदेश, संभाग, जिले, तहसील, नगर एवं ग्राम के समस्त पदाधिकारी एवं करणी सैनिक और समाजजन की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी। उक्त जानकारी चंद्रपाल सिंह जमुनिया रावजी ने दी।

Related Post