Latest News

जीरन नगर से जायरीन हज हेतु मुस्लिम बुजुर्ग और महिलाएं रवाना, किया फूलों से स्वागत

दुर्गाशंकर लाला भट्ट August 19, 2022, 5:25 pm Technology

जीरन। नगर में आज मुस्लिम समाज के सबसे पवित्र व पाक यात्रा मक्का मदीना के यात्रा हेतु मुस्लिम बुजुर्ग व महिलाएं रवाना हुई। आज नगर में इस धार्मिक व पाक यात्रा पर जाने वाले जायरीनों का समाज द्वारा रीति रिवाजों से अभिनंदन कर ढोल व डीजे से पूरे गांव में पैदल शोभायात्रा निकाली गई व जगह जगह नगर के लोगो ने स्वागत किया। ऐसी कड़ी में सदर बाजार में सभी जायरीनों (यात्रियों) का पुष्प वर्षा कर व मालाओं व श्री फल से सम्मान कर मंगलमय यात्रा हेतु नगर से बिदाई दी। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रामकरण सगवारिया ने सभी जायरीन का श्री फल देकर यात्रा पूर्ण रूप से मंगलमय हो इसकी कामना की व यात्रियों से दुआ के रूप में देश व नगर की सुख शांति अमन चैन की कामना हेतु दुआ करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर पार्षद पुष्पेंद्र सिंह सोनिगरा, पूनमचंद पाटीदार पी सी, प्रहलाद भील, यशवन्त सगवारिया,प्रतिनिधि दिलीप भाणेज व अन्य वरिष्ठ नागरिक व नगर की जनता उपस्थित थी।सभी ने इस पाक यात्रा पर जाने वाले की यात्रा मंगलमय पूर्ण हो सकी कामना की।

Related Post