Latest News

जावद में निकला भगवान बलराम जयंती का जुलुस, कांग्रेस टीम ने किया स्वागत

हबीब राही August 17, 2022, 4:59 pm Technology

जावद। धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान बलराम जयंती के अवसर पर धाकड़ समाज द्वारा बुधवार को प्रातः 8 बजे पैदल एवं वाहन रैली के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। रैली का जावद ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, मंडलम व सेक्टर के बैनर तले शास्त्री मार्किट के यहाँ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सेक्टर अध्यक्ष राजेश राठौर, पूर्व पार्षद रमेश ग्वाला एवम पार्षद पूरण चंदेल ने भगवान बलराम की पूजा कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजित कांठेड़, मंडलम अध्यक्ष शौकीन पटेल, सेक्टर अध्यक्ष राजेश राठौर, पूर्व पार्षद रमेश ग्वाला, पूर्व पार्षद कमलेश पंचोली, पार्षद पूरन चंदेल, पार्षद प्रत्याशी इमरान छिपा, ओमप्रकाश चंदेल, दिलीप राठौर, भगत राठौर, हबीब राही सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Post