Latest News

जीरन बहुउद्देशीय केंद्र पर पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न

दुर्गाशंकर लाला भट्ट August 16, 2022, 9:49 pm Technology

जीरन। जीरन नगर के बहुउद्देशीय केंद्र पर प्राथमिक कृषि शाख संस्था मर्यादित जीरन पर आज पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे मुख्यअतिथि के रूप में पी.एन. यादव (मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंदसौर ), मधुसूदन राजोरा (अध्यक्ष भाजपा दक्षिण मंडल ), रामप्रसाद नागदा (क्षेत्रीय अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जिला -नीमच ) उपस्तिथ थे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर यादव ने कहा की प्रकृति ही जीवन है, अगर धरती पर पेड़ पौधे है तो जीवन है सभी को पौधरोपण हेतु प्रेरित होना चाहिए और पौधा लगाकर उसकी चिंता भी करें। मंडल अध्यक्ष राजोरा ने कहा की प्रकृति हमे सबकुछ देती है हम भी कुछ देना सीखें, कोशिश करें की अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और प्रकृति के लिए अपना कर्त्तव्य निभाएं। कार्यक्रम में बद्रीलाल दुदावत, राजेंद्र मारु, राजेंद्र मुकाती, पार्षद विनोद जारेरिया, पार्षद प्रतिनिधि बबलू भिलावत, दिलीप सुथार, विकास सुथार, किशन अहिरवार, प्रभुलाल माली, दशरथ जारेरिया, संजय शर्मा, मदन अहिरवार, प्रकाश डोरिया, विजय शर्मा, मांगीलाल जारेरिया, सुरेश भाणेज, रमेश वदेरिया, रवि जाट, हरिओम माली, नंदकिशोर सेन, बबलू जारेरिया, विष्णु भाणेज, यशवंत चौहान, गोपालसिंह राठौर,तखतसिंह शक्तावत, मांगूसिंह शक्तावत, विक्रमसिंह सोनिगरा, शैलेन्द्र मारु, पंकज माली, जितेंद्र सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं संस्था कर्मचारी उपस्तिथ थे। कार्यक्रम संचालन पूर्व पार्षद दिलीप सुथार ने किया और आभार गोपालसिंह राठौर ने व्यक्त किया।

Related Post