Latest News

कंजार्डा पठार के प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव पर किया गया पौधारोपण, दिया हरियाली का सन्देश

सुनील सोलंकी August 16, 2022, 8:06 pm Technology

कंजार्डा। हरियाली के प्रेमियों ने मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाले कंजार्डा पठार क्षेत्र में प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव क्षेत्र में पौधारोपण किया। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी दिया। जानकारी अनुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम सहकारी संस्था कंजार्डा द सोसायटी द्वारा नीम, आम, जायफल के पौधे लगाकर वन्य क्षेत्र को हरियाली से हरा भरा किया। इस दौरान संस्था की ओर से मुकेश पाटीदार, कैलाश पाराशर, हरलाल धाकड़, आयुष कंप्यूटर ऑपरेटर ऋषभ जैन सहित अन्य साथी गण उपस्थित रहे। साथ ही संस्था ने नीमच हेडलाइंस के माध्यम से इस धार्मिक क्षेत्र के विकास और आवागमन हेतु सड़क निर्माण की मांग भी की। अगर प्रशासन इस पर्यटन क्षेत्र को थोड़ा विकसित कर दे तो निश्चित तौर पर यह पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Related Post