Latest News

मनासा प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न पत्रकार संजय व्यास व्यास बने निर्विरोध अध्यक्ष, पाटीदार सचिव, तो अन्य पदों पर यह रहे प्रमुख

मंगल गोस्वामी August 16, 2022, 4:52 pm Technology

मनासा। प्रेस क्लब मनासा के चुनाव नगर के स्थानीय डाक बंगले पर आयोजित हुए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 नामांकन फार्म निर्वाचन अधिकारी को जमा हुए थे। निर्वाचन अधिकारी रामधन विजयवर्गीय एवं हेमंत शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 नाम सामने आए थे। इसमें सभी उम्मीदवारों ने आपसी सहमती से अध्यक्ष पद के लिए संजय व्यास को निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। साथ ही सचिव पद के लिए धर्मेंद्र पाटीदार, उपाध्यक्ष राकेश गुर्जर, सह सचिव नरेंद्र कुशवाह, कार्यकारिणी सदस्य भरत कनेरिया एवं मंगल गोस्वामी को निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया फार्म उठाने की समय सीमा समाप्त होने के बाद सभी ने आपसी सहमति से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। संरक्षक मंडल में कैलाश सोडानी एवं रामप्रसाद कसेरा को लिया गया। इस दोरान वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सागर सेन, पुर्व अध्यक्ष सुरेश कुमावत, पुर्व सचिव शब्बीर बोहरा, किशोर जोलान्या, संजय सहगल, रवि उपाध्याय, दिलीप बोराना, कुंज बिहारी सिंह कुशवाह,किशोर जोलानीय परशराम वर्मा, नरेन्द़ राठोर, नमन यति उपस्थित थे। बता दे कि इस बार प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर नगर की जनता में काफी दिलचस्पी देखी जा रही थी।

Related Post