Latest News

जावद ब्लॉक अध्यक्ष ने किया झण्डा वंदन, आजादी के महापर्व की दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाए

हबीब राही August 15, 2022, 7:33 pm Technology

जावद। जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाशचंद्र अहीर ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर जावद में प्रातः 8.30 बजे लक्ष्मीनाथ चौक में झंडा वंदन किया। झंडावंदन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के पत्र का वाचन किया गया एवम राष्ट्रीय मिठाई वितरित की गई। गाँधीजी, इंद्राजी, शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आज के अवसर पर कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने तिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर, नीमच विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर, सेवादल के ओमप्रकाश राव, मदन टेलर, राधेश्याम मीणा, शौकीन नेता, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र बोहरा, मंडलम अध्यक्ष शौकीन पटेल, सेक्टर अध्यक्ष राजेश राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र राठी, अजित चेलावत, ज्ञानचंद गोयल, पार्षदगण, पार्षद प्रत्यशिगण, पूर्व पार्षदगण व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवम समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post