Latest News

बाबा खाटू श्याम की पैदल निशान यात्रा का आज रेवली देवली में हुआ ऐतिहासिक स्वागत

Neemuch Headlines August 14, 2022, 8:22 pm Technology

नीमच। आज रेवली देवली से श्री खाटूश्याम धाम राजस्थान की ओर जाने वाले लखदातार परिवार मनासा पैदल यात्रियों का श्री श्याम परिवार रेवली देवली के द्वारा भव्य स्वागत किया। इसके बाद पदयात्रियों को आगे के लिए रवाना किया गया। सभी पदयात्रियों का श्याम बाबा का पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। सभी श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के मधुर भजनों को गाया श्री खाटू श्याम मंदिर राजस्थान तक करीब 450 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रविवार को मनासा से रवाना हुआ। यह जत्था खाटू पहुंच बाबा श्याम को निशान अर्पित करेगा। श्री खाटू श्याम मंदिर के तत्वाधान में आरंभ हुई पैदल यात्रा में श्रद्धालु रामबाबू नागदा प्रकाश कहार मुकेश रवि शुभम शंभूलाल राहुल अर्जुन धनगर महेश बादल और विक्रम पैदल यात्रा पर निकले हैं। रविवार को यात्रा आरंभ की है। करीब दो हफ्ते पैदल यात्रा कर यह लोग श्री खाटू श्याम मंदिर राजस्थान पहुंचेगे। बाबा श्याम की आरती के साथ समापन हुआ। सभी पदयात्रियों को भोजन कराया गया। आरती के साथ सभी पदयात्रियों को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान श्री श्याम परिवार के सदस्य चेतन शुक्ला किशोर नागदा दीपक नागदा अर्जुन नागदा सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर नागदा अभिमन्यु नागदा छोटू नागदा दीपक नागदा और आदि सदस्य मौजूद थे।

Related Post