Latest News

सिंगोली प्रशासन ने आयोजित की मिनी मैराथन दौड़, पूर्व विधायक दुलीचंद जैन सहित भाजपा कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओ ने लिया दौड़ मे हिस्सा

प्रदीप जैन August 13, 2022, 6:39 pm Technology

सिंगोली। आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को लेकर 13 अगस्त शनिवार को स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन मे बापू बाजार से पुलिस थाने तक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ मे सभी धर्म संप्रदाय, आयुवर्ग, जन प्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, एवं छात्र छात्राओ सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियो ने भाग लिया। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आर सी दांगी ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्थानिय प्रशासन द्वारा आज सामाजिक समरसता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गय जिसमे जावद क्षैत्र के पूर्व विधायक दुलीचंद जैन भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष बनवारी जोशी महेश सुतार पार्षद सुनील सोनी निसार पठान राजेश भण्डारी पार्षद प्रतिनिधी गोपाल सुतार गोपाल धारवाल सत्यनारायण विश्नोई संजय सुतार विकास सेन एवं वरिष्ठ नेता निर्मल जैन, अंजुमन कमेटी सदर डाक्टर रईसुद्धीन कुर्रेशी, पूर्व पार्षद जमील मेव, विशाल जैन, प्रशांत मलिक, शम्भू लाल तिवारी सुगन लाल धाकड बाबू गुर्जर सोनू सेन कान्हा जंगम तथा प्रशासनिक अधिकारीगण मे नगर परिषद सीएमओ प्रमोद जैन कपिल सिंह राजावत कन्या हायर सेकेंण्डरी स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र जोशी बाउमावि के सुधीर शर्मा गिरधारी वर्मा कुन्जबिहारी सुतार सहित अनेक लोगो ने भाग लेकर राष्ट्रीयता से ओतप्रोत भावना का परिचय दिया। मेराथन दौड़ प्रातः 9-30 बजे बापू बाजार से आरंभ होकर पुलिस थाना परिसर पहुंची जहां दौड़ मे पुरूष वर्ग मे प्रथम स्थान मोईनखान दुसरा स्थान रोहित धाकड़ तीसरा स्थान सचिन धाकड़ ने प्राप्त किया वही बालिका वर्ग मे प्रथम स्थान संजना धाकड़ तथा सुमन धाकड़ दुसरा स्थान विधा धाकड़ तीसरा स्थान सलोनी बी ने प्राप्त किया पुलिस थाना परिसर मे आयोजित सादे समारोह मे विजेताओ को पुरस्कार वितरण किया गया इस अवसर पर अशोक सोनी विक्रम बनवारी जोशी सुरेश जैन भाया मोतीलाल धाकड तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी थाना प्रभारी आर सी दांगी ने संबोधित करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने मे सहयोगी बनने की बात कही। आज आयोजित मिनी मैराथन दौड़ मे छात्र छात्राओ सहित प्रशासनिक अधिकारीगण नगर के गणमान्य नागरिको ने भाग लेकर सफल बनाया उसके लिए स्थानीय प्रशासन ने सभी का आभार माना।

Related Post