Latest News

नगर में निकली तिरंगा वाहन रैली, देश भक्ति के रंग में डूबा नगर व अंचल, विधायक मारू भी रहे शामिल

मनोज खाबिया August 13, 2022, 6:18 pm Technology

कुकडेश्वर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान बनाने के उद्देश्य को लेकर पूरे देश में चलाई जा रही तिरंगा यात्रा के अभियान के तहत जिला प्रशासन निर्देशानुसार जनमानस में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नगर परिषद कुकडेश्वर व आसपास की ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने देशभर अनुसार शनिवार को प्रातः 9:00 गांव व नगर के हर घर पर तिंरगा झंडा फहराया। इसी क्रम में नगर परिषद कुकडेश्वर के तत्वावधान में स्थानीय प्रशासन व स्कुली छात्रों व जन प्रतिनिधियों वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में विधायक माधव मारु के साथ विशाल तिरंगा यात्रा( वाहन) रैली ढोल ढमाकों के साथ नगर परिषद से मंगलवाटिका पंहुची जहां पर हाई मास्क तिरंगा फहराया। उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मचारी, पुलिस प्रशासन,राजस्व विभाग, शिक्षक, शिक्षीका छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Related Post