Latest News

साध्वी श्री लघुता श्री जी मा.सा.का संथारे सहित महाप्रयाण

मनोज खाबिया August 13, 2022, 6:17 pm Technology

कुकडेश्वर। जोधपुर साधुमार्गी जैन श्री संघ से मिली जानकारी अनुसार हुकमेश संघ की जेष्ठ साध्वीवर्या जोधपुर में विराजित श्री लघुताश्री जी म.सा. का महाप्रयाण तिविहार संथारे सहित शुद्ध आत्मभावो के साथ हो गया। आपके दिनाँक 12 अगस्त को 7 की तपस्या थी प. पू. आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलालजी म.सा.की अज्ञानुवर्तिनी शासन दीपिका साध्वी श्री मंजुलाश्री जी म.सा. ने १२अगस्त को आपको संथारे के प्रत्याख्यान करवाये और रात्रि लगभग 12;35 बजे आपका संथारा सीज गया। जिनकी डोल यात्रा दिनांक 13/08/2022 को प्रातः 8:00 बजे कांकरिया पोषध शाला लक्ष्मी नगर पांवटा बी रोड जोधपुर से प्रारम्भ होकर ओसवाल स्वर्गाश्रम महामंदिर पंहुची जहां पर अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन श्री संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सभी श्री संघो की उपस्थिति में लोगस्य नवकार मंत्र जप के साथ अंतिम विदाई दी। आपके महाप्रयाण पर नीमच, जावद, धामनिया, कुकडेश्वर, रामपुरा, झाड़ा संजित आदी साधुमार्गी जैन संघ ने लोगस्य ध्यान से आप श्री को मोक्ष प्राप्त की कामना की।

Related Post