Latest News

सरवानिया महाराज नगर परिषद् में आज होगा शपथ विधि कार्यक्रम,

Neemuch Headlines August 13, 2022, 9:56 am Technology

मंत्री सखलेचा और सांसद गुप्ता की उपस्थिति में रूपेश जैन लेंगे आज अध्यक्ष पद की शपथ

नगर परिषद सरवानिया महाराज में आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष रुपेंद्र जैन एवं उपाध्यक्ष रामलाल राठौर सहित सभी पार्षद लेंगे शपथ। शपथ कार्यक्रम आज शनिवार दिनांक 13 अगस्त 2022 दोपहर 01 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद सुधीर गुप्ता करेंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, मोहन खिंची, अशोक विक्रम सोनी, श्याम काबरा, श्रीमती पुखराज जाट, दिनेश अहीर, अर्जुन माली भूपेंद्र देवड़ा मौजूद रहेंगे। मुख्य नगरपालिका सरवानिया महाराज ने इस गरिमामय कार्यक्रम में नगर वासियों को स्नेहल रुप से आमंत्रित किया है।

Related Post