Latest News

सिंगोली मे आजादी का अमृत महोत्सव "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता संपन्न।

प्रदीप जैन August 12, 2022, 9:43 pm Technology

सिंगोली। नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल व नीमच पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व मे आजादी का अमृत महोत्सव "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत नगर सिंगोली मे आज विद्यालय के विद्यार्थियो की रंगोली प्रतियोगिता का अयोजन किया गया।

प्रतियोगिता शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली मे संपन्न हुई। प्रतियोगिता के शुम्भारंभ मे थाना प्रभारी आर सी दांगी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत विद्यार्थियो को जानकारी दी।

बाद विद्यार्थियो के बीच रंगोली प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। अन्त मे पुररूकार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमे अतिथि के रूप मे तहसीलदार शत्रुध्न चतुर्वेदी, थाना प्रभारी आरसी दांगी, संस्था प्राचार्य राजेन्द्र जोशी, आरक्षक विनोद बोराना, आरक्षक देवीराम, आरक्षक नानकचंद्र सहित समस्त शिक्षकगण व छात्राऐं उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शत्रुध्न चतुर्वेदी तहसीलदार सिंगोली ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओ को बधाई दी, कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कुंज विहारी कारपेन्टर ने किया व आभार संस्था प्राचार्य राजेन्द्र जोशी ने किया।

Related Post