Latest News

14 अगस्त को युवा मोर्चा द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन, भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओ का रहेगा सानिध्य

प्रदीप जैन August 12, 2022, 9:19 pm Technology

सिंगोली। आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चे के नेतृत्व मे दिनांक 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष प्रशांत पालिवाल ने बताया की युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए दिनांक 14 अगस्त रविवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय से प्रातः 10 बजे एक विशाल तिरंगा यात्रा एवं वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओ का सानिध्य प्राप्त होगा। तिरंगा यात्रा एवं वाहन रैली सिंगोली नगर भ्रमण करते हुए धनगांव,धारड़ी कदवासा माहुपुरा पलासिया झांतला सेणातलाई कछाला ताल अम्बा परलाई सहित क्षैत्र के अनेक ग्रामो मे घुम कर घर घर तिरंगा अभियान का संदेश देते हुए हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगो को प्रेरित करेगी। यात्रा का अंतिम पड़ाव ओर समापन क्षैत्र के प्रसिद्ध स्थल बस देवी माता जी मे होगा। पालीवाल ने तिरंगा यात्रा मे अधिक से अधिक लोगो को सम्मिलित होने की अपील की है।

Related Post