Latest News

कल होगा सिंगोली नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह, मंत्री सकलेचा, सासंद गुप्ता सहित ये होंगे मुख्य अतिथि

Neemuch Headlines August 12, 2022, 5:14 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय नगर निकाय मे अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के चुनाव सम्पन्न होने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश जैन भाया एवं उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 13 अगस्त शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश जैन भाया और उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ का विधिवत शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिनांक 13 अगस्त शनिवार को आयोजित है।शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्य अथिती के रूप मे मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा एवं क्षैत्रिय सासंद सुधीर गुप्ता उपस्थित रहेगे वही समारोह के विशिष्ट अथिती के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जिला मंत्री सुनीता मेहता मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड उपस्थित रहेगे। उपरोक्त कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अगस्त को प्रातः 11 बजकर 36 मिनिट पर शुभ मुहूर्त मे अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष एवं सभी नव निर्वाचित पार्षद गण विधि-विधान के साथ अपना अपना पदभार संभालेगे तत्पश्चात सायंकाल 6 बजे विवेकानंद बाजार मे भाजपा कार्यालय के नीचे सार्वजनिक रूप से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमे मुख्य अथिती क्षैत्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा तथा सासंद सुधीर गुप्ता मौजूद रहेगे तो विशिष्ट अथिती के रूप मे जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जिला मंत्री सुनीता मेहता मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड का सानिध्य प्राप्त होगा। नगर मे सार्वजनिक रूप से आयोजित नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष के गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह मे नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार गण शासकीय कर्मचारी गण तथा भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहेगी।

Related Post