Latest News

सामाजिक समरसता मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन

प्रदीप जैन August 12, 2022, 5:13 pm Technology

सिंगोली। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को लेकर 13 अगस्त शनिवार को स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन मे बापू बाजार से पुलिस थाने तक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन रखा गया है। मैराथन दौड़ मे सभी धर्म संप्रदाय आयुवर्ग जन प्रतिनिधी गणमान्य नागरिक एवं छात्र छात्राओ सहित प्रशासनिक अधिकारीगण एवं कर्मचारियो की उपस्थिति रहेगी। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आर सी दांगी ने बताया की मैराथन दौड़ मे सभी को भाग लेकर राष्ट्रीय भावना का परिचय देना है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने मे सहयोगी बनना है।

Related Post