Latest News

मनासा क्षेत्र के यह सरपंच बने लोगों के लिए मिसाल रक्षाबंधन पर बहनों के लिए करते कमाल पढ़े ख़ास खबर

मंगल गोस्वामी August 11, 2022, 8:33 pm Technology

मनासा। मनासा क्षेत्र में 1 गांव के सरपंच पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों के लिए कुछ खास करते हैं और उनका यही तरीका हर बार उन्हें सबसे अलग बना देता है।

हमारे विशेष प्रतिनिधि के अनुसार मनासा तहसील के ग्राम भदवा के सरपंच बगदीराम गुर्जर पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बस का किराया बिल्कुल फ्री कर देते हैं।

यह किराया वे स्वयं अपनी जेब से वहन करते हैं, परंतु इस बार आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रक्षाबंधन पर्व पर आने और जाने वाली बहनों को तिरंगे और पौधे भेंट किए।

यह शायद बहनों का प्यार और आशीर्वाद ही है जो बगदीराम गुर्जर एक बार फिर से सरपंच चुने गए। अपने बेबाकी अंदाज और बहनों के प्रति समर्पण प्रेम की वजह से मनासा तहसील में बगदीराम गुर्जर अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। और जनता भी उनके कार्यो की सराहना करती है।

Related Post