नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने वार्ड मे तिरंगे वितरित किए

प्रदीप जैन August 11, 2022, 10:13 am Technology

सिंगोली। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार शाम नगर के वार्ड क्रमांक 6 से नव निर्वाचित पार्षद एवं नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया ने वार्ड क्रमांक 6 मे घर- घर तिरंगा लगाने के लिए तिरंगे झंडे सशुल्क वितरित किए। इस अवसर पर महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, डाक्टर सुबेन्दु विश्वास,राहुल पंचोली, नगर परिषद कर्मी कंवरलाल प्रजापत, लोकेश टेलर आदी लोग उपस्थित थे। नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया ने बताया की आजादी का अमृत महोत्सव हमे हर्षोल्लास के साथ घर घर तिरंगा लगा कर मनाना है।

Related Post