Latest News

आजादी के अमृत महोत्सव पर मनासा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन विभिन्न सामाजिक संगठनों ने लिया भाग

मंगल गोस्वामी August 9, 2022, 8:17 pm Technology

मनासा। तिरंगा अमृत महोत्सव मे नगर मे निकली तिरंगा यात्रा, मंगलवार को भारत विकास परिषद मनासा एवम जैन सोश्यल ग्रुप मनासा के तत्वावधान में मनासा नगर में तिरंगा रैली रामपुरा नाके से प्रारम्भ हुई,

यात्रा को विधायक माधव मारू व नव निर्वाचित नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमति सिमा तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। इस रैली में गायत्री परिवार मनासा, भूतपूर्व सैनिक मनासा, स्काउट ग्रुप शिया दाउदी बोहरा, समाज मनासा, पर्यावरण मित्र संस्था की भागीदारी रही।

तिरंगा रैली में नगर के नागरिक पार्षद गण, महिलाओ ने भी हिस्सा लिया। रैली रामपुरा नाका, बद्री विशाल मंदिर, प्रमुख मार्गो से होती हुए विजय स्तंभ, सब्जी मंडी, शासकीय अस्पताल, बस स्टैंड होते हुए कारगिल चोक पहुंची। रैली का भारतमाता की आरती पश्चात समापन हुआ।

Related Post