Latest News

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर भूतेश्वर नाथ की शाही सवारी निकली, भोले के भक्तो मे जबरदस्त उत्साह का वातावरण दिखा

प्रदीप जैन August 9, 2022, 9:56 am Technology

सिंगोली। नगर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार पर भोलेनाथ की शाही सवारी (बेवाण ) नगर भ्रमण पर निकले आज श्रावण मास का अंतिम सोमवार के अवसर पर भूतेश्वर नाथ मंदिर से भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी बेवाण एवं पालकी नगर के प्रमुख मार्ग चौधरी मोहल्ला अहिंसापथ बापू बाजार बोहरा जी घाट पर होते हुए पुनः भूतेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचेगी।

मिली जानकारी के अनुसार सायंकालीन आरती परम्परानुसार ब्राह्मणी नदी के तट पर स्थित बोहरा जी के मंदिर पर हुई जिसमे नगर सहित आसपास क्षैत्र के सैकड़ो महिला पुरूष भक्तो आरती के समय उपस्थित थे। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया उसके पश्चात बेवाण और पालकी मे विराजित भगवान भोलेनाथ नगर भ्रमण करते हुए अपने गंतव्य स्थान भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहा आरती करके प्रसाद वितरण हुआ और शाही सवारी का समापन किया गया। अंतिम श्रावण सोमवार होने से भोलेनाथ के दरबार मे दिनभर भक्तो का सैलाब उमड़ा :- आज अंतिम श्रावण सोमवार होने के कारण सिंगोली नगर सहित आसपास क्षैत्र के सभी प्रमुख शिव मंदिरो पर भक्तो का सैलाब उमड़ते देखा गया पास ही प्रसिद्ध तीर्थ तिलस्वां महादेव से आज नगर सहित अनेक स्थानो की कावड यात्रा आई जो नगर मे घुमते हुए भूतेश्वर नाथ मंदिर पहुंची जहा भक्तो ने भोलेनाथ का अभिषेक किया।

Related Post