Latest News

हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के लोगो ने निकाली वाहन रैली

प्रदीप जैन August 9, 2022, 9:41 am Technology

सिंगोली। नगर मे आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर नागरिको मे जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। नागरिको के उत्साह वर्धन के लिए सोमवार शाम स्थानीय पुलिस विभाग राजस्व विभाग एवं नगर परिषद के कर्मचारियो ने तिरंगा वाहन रैली पुरे नगर मे निकाल कर नगर का वातावरण राष्ट्रीयता से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी थाना प्रभारी आर सी दांगी नगर परिषद सीएमओ प्रमोद जैन कपिल सिंह राजावत एएसआई रघुनाथ सिंह सहित पुलिस विभाग राजस्व विभाग नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे। नगर परिषद एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर सशुल्क तिरंगा वितरण किया जा रहा है।

Related Post