Latest News

डीकेन नगर परिषद में भाजपा का परचम, श्रवण कुमार पाटीदार निर्विरोध बनें अध्यक्ष तो कर्माबाई हरिसिंह भील बने निर्विरोध उपाध्यक्ष

राकेश चारण August 7, 2022, 5:09 pm Technology

डीकेन। नगरी निकाय चुनाव के दौरान नीमच जिले में भारतीय जनता पार्टी ने काफी जगह पर अपनी जीत दर्ज की। इसी के अंतर्गत डीकेन नगर परिषद में भी भाजपा ने अपना कब्जा जमाया। जहां श्रवण पाटीदार ने निर्विरोध अध्यक्ष पद पर पहुचकर भाजपा का मान बढ़ाया। वही डीकेन में श्रीमती कर्माबाईं पति हरिसिंह मामा भील निर्विरोध नगर परिषद की उपाध्यक्ष बनी। इस दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चाक चौबंद रही शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन प्रज्ञा के दौरान दोनों ही पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए। चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी पुलिस प्रशासन एवं क्षेत्र के नागरिकों का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Post