Latest News

जीरन नगर परिषद पर हुआ कांग्रेस का कब्जा रामकरण सरवरिया बने अध्यक्ष

दुर्गाशंकर लाला भट्ट August 7, 2022, 11:36 am Technology

जीरन। नगर परिषद अध्यक्ष के नामांकन को लेकर चर्चाओं का दौर आखिर आज खत्म हुआ। वही नीमच जिले की जीरन परिषद में कांग्रेस ने कब्जा जमाते हुए रामकरण सगवारिया को अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया। रामकरण सगवारिया के सामने भारतीय जनता पार्टी से मधुसूदन राजौरा ने नामांकन भरा था। जिसमें कांग्रेस के सगवारिया को 15 में से 8 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार रामकरण सगवारिया जीरन के नए निर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष बने। कांग्रेस इस जीत पर जीरन में हर्ष का माहोल बना हुआ है।

Related Post