Latest News

सिंगोली का सरताज कौन होगा ये स्पष्ट होने मे अब चंद घण्टे शेष है, तीन प्रमुख दावेदारो ने अपने अपने आका को मनाने मे भरपूर ताकत लगा रखी

प्रदीप जैन August 6, 2022, 7:06 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय नगर निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव होने मे चंद घण्टे शेष रह गए है। निर्वाचन विभाग से जारी कार्यक्रम अनुसार अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव दिनांक 7 अगस्त को होना तय है। जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा लोगो के मन मे नगर की सरकार का सरताज कोन होगा इसके लिए उत्सुकता बढती जा रही है।

घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार नगर मे भाजपा की सरकार बनना तय दिखाई दे रहा है परन्तु नगर का सरताज कौन बनेगा यह संगठन तथा क्षैत्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ओर जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मिलकर तय करेगे। जानकारी के अनुसार कुल पन्द्रह वार्डो मे से भाजपा के 9 पार्षद जीतकर आये है उनमे से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी मे तीन नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहे है।

ओर जो तीन नाम सामने आये वो तीनो ही मंत्री जी के खास लोगो मे गिने जाते है इसलिए मंत्री जी के सामने भी विचित्र परिस्थिती है की वे किसके माथे पर हाथ रखे ओर किसको ठण्डे पानी के छींटे दे। हम बात करे उन तीन नामो की जो अध्यक्ष पद की दौड़ मे अग्रणी चल रहे है उनमे सुरेश जैन भाया तीन बार का पार्षद होकर वर्तमान मे नगर भाजपा के अध्यक्ष भी है वही दुसरा नाम मोतीलाल धाकड का प्रमुखता से चल रहा है जो धाकड़ समाज से होकर पार्टी मे मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हे साथ ही समाज के अनेक पदो पर काम करते हुए उपर तक पहुंच रखने वाला प्रभावी नाम हे।

इन दो नामो के अलवा एक नाम सुनील सोनी का भी दावेदारी मे चल रहा है जो सबमे भारी होकर दो बार के पार्षद तो एक बार के एल्डरमैन होकर पार्टी मे मंडल मंत्री का दायित्व निभा रहे है वही नगर मे अपनी एक अलग ही पहचान रखते हुए हर धार्मिक सामाजिक कार्यो मे हमेशा अग्रणी रहते है। कुल मिलाकर तीनो ही दावेदार प्रभावी होकर मंत्री जी एवं जिला महामंत्री अशोक विक्रम के खास माने जाते है अब देखना यह है की मंत्री का हाथ किसके माथे पर रखा जाता है और किसका भाग्योदय होता है।

मंत्री जी बहुत सोच समझकर ही किसी के माथे पर हाथ रखेंगे :-

हम सब जानते हे की मंत्री सखलेचा बहुत ही परिपक्व राजनेता है ओर किसको कहा बिठाना यह अच्छे से समझते हे इसलिए सिंगोली की सरकार का सरताज मंत्री किसको बनाएगे ये पत्ते चुनाव के समय ही खोलेगे और बाजी जीतकर अपने चहेते को अध्यक्ष का ताज पहनाएगे।

विपक्ष भी भाग्य के भरोसे शहद के टपके की इन्तजार मे :-

नगर मे प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के कुल तीन पार्षद होने से खुलकर दावेदारी तो अभी सामने नही आई है पर कांग्रेस के मन मे ये लड्डू जरूर फुट रहे होगे की भाजपा मे कही आपसी खींचतान हुई ओर तीन निर्दलीयो का सहारा मिल जाए तो अपने भी भाग्य से शहद का टपका गिर सकता है। हांलकी ये मुंगेरीलाल के हसीन सपने है जो साकार नही हो सकते फिर भी सपने तो सपने है।

Related Post