Latest News

आजादी के अमृत महोत्सव पर घर घर तिरंगा लगाने का संदेश देते हुए जिनेन्द्र एजुकेशन के बच्चो ने निकाली तिरंगा रैली

प्रदीप जैन August 6, 2022, 6:58 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय नगर परिषद की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव पर घर घर तिरंगा लगाने का संदेश देते हुए जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी के छात्र छात्राओ ने शनिवार सुबह अपने स्कूल प्रांगण से नगर के मुख्य बाजार तक तिरंगा रैली निकाल कर अमृत महोत्सव को घर घर तिरंगा लगाते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर स्कूल संचालक अरविंद विश्नोई, रेखा विश्नोई, नगर परिषद सीएमओ प्रमोद जैन कपिल सिंह राजावत सोनू तिवारी दिलीप शर्मा सागर सेन आशीष कोठारी बलराज छीपा सहित स्कूल का स्टाफ उपस्थित था।

Related Post