Latest News

श्रीमती स्वाति गौरव चौपडा़ नगर पालिका नीमच की अध्यक्ष निर्वाचित

Neemuch Headlines August 6, 2022, 6:53 pm Technology

नीमच। शहर में शांति पूर्ण वातावरण एवं प्रशासन की सुरक्षा के बिच स्थानीय टाऊनहाल में नगर पालिका नीमच के अध्यक्ष की वोटिंग हुई।

जहा श्रीमती स्वाती गौरव चोपड़ा नीमच नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष चुनी ली गई। आज 11 बजे से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में नीमच के टाऊनहाल मे पार्षदों ने मतदान से अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें स्वाति गौरव चोपड़ा को अध्यक्ष पद हेतु 31 पार्षदों के मत प्राप्त हुए एवं कांग्रेस की श्रीमती वीणा सक्सेना को कुल पार्षद 40 मे से 9 पार्षदों के ही मत प्राप्त हुए। नीमच नगर पालिका परिषद के संपन्न हुए थे इस दौरान चुनाव में 40 वार्डों के 20 पार्षद भारतीय जनता पार्टी से चुने गए 3 पार्षद निर्दलीय चुने गए एवं 14 पार्षद कांग्रेस से चुने गए थे।

इस प्रकार नीमच नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष भाजपा की बन गई। श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के अध्यक्ष बनने पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं समर्थकों ने बधाई दी।

Related Post