Latest News

इनरव्हील क्लब नीमच महिला टीम ने स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत ने गर्भवती महिलाओं को प्रदान किया पौष्टिक आहार, बताए पोषण आहार के फायदे

Neemuch Headlines August 6, 2022, 5:00 pm Technology

नीमच। महिलाओं की सामाजिक कार्य हेतु दृढ़संकल्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब की शाखा नीमच इनरव्हील क्लब द्वारा स्तनपान सप्ताह के तहत राजीव नगर नीमच स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 20 पर ग्यारह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्य इनरव्हील सदस्या श्रीमती सुनीता डबकरा के सौजन्य से किया गया।

जिसके तहत महिलाओं को नारियल, साड़ी व पौष्टिक आहार के रूप में दलिया, मूंगदाल, गुड़,केले व अन्य खाद्य सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में स्वागत भाषण अध्यक्ष श्रीमती शोभा तोतला द्वारा दिया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीडीसी श्रीमती संगीता जोशी ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अच्छा संगीत सुनने व साहित्य पढ़ने व प्रकृति के नजदीक रह प्रसन्न रहने को कहा।

महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम की मुख्यअतिथी डॉ.पिंकी मूंदड़ा ने कर जानकारी दी कि गर्भावस्था में उनका खान-पान कैसा हो व उन्हें क्या -क्या सावधानी बरतनी चाहिए के साथ ही स्तनपान के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में इनरव्हील की पीडीसी श्रीमती संगीता जोशी, श्रीमती सरोज गांधी, श्रीमती हिमांगिनी त्रिवेदी, श्रीमती सुनीता डबकरा व क्लब आईएसओ श्रीमती शारदा तौर सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम में सभी उपस्थित महिलाओं व सदस्याओं के प्रति आभार श्रीमती सरोज गांधी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती हिमांगिनी त्रिवेदी ने किया।

Related Post