Latest News

आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को लेकर कन्या हायर सेकेंण्डरी स्कूल की बालिकाओं ने निकाली रेली

प्रदीप जैन August 5, 2022, 12:30 pm Technology

सिंगोली। आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा घर- घर तिरंगा अभियान को लेकर स्थानिय कन्या हायर सेकेंण्डरी स्कूल की बालिकाओ ने नगर मे तिरंगा रैली निकाल कर सभी को अपने -अपने घरो पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया।

ज्ञात रहे आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पुरे देश मे दिनांक 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान चलेगा इस संदर्भ मे शुक्रवार सुबह स्थानीय कन्या हायर सेकेंण्डरी स्कूल की बालिकाओ ने नगर के प्रमुख मार्गो पर तिरंगा रैली निकाल कर लोगो को इस अभियान के लिए प्रेरित किया रैली के दौरान कन्या हायर सेकेंण्डरी स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र जोशी, नगर परिषद सीएमओ प्रमोद जैन, अन्य शिक्षक गण एवं नगर परिषद के कर्मचारी साथ चल रहे थे।

Related Post