Latest News

मनासा अभिभाषक संघ निर्वाचन वर्ष 2022-23 के चुनाव हुए सम्पन्न, एड.दीपक गहलोत बने अध्यक्ष तो पूरी कार्यकारिणी में अन्य पदों पर ये हुए विजय

मंगल गोस्वामी August 4, 2022, 7:16 pm Technology

मनासा। मनासा में अभिभाषक संघ के चुनाव संपन्न हुए जानकारी के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम आज दिनांक 04/08/2022 को संपन्न हुआ।

मतगणना अनुसार अभ्यर्थियों को निम्नानुसार मत प्राप्त हुए और निर्वाचन परिणाम घोषित करते हुए निर्वाचन अधिकारी, रमेश पाटीदार एडवोकेट, एव सहायक निर्वाचन अधिकारी, महेश पंचारिया ने जानकरी मे बताया कि अध्यक्ष पद हेतु दीपक गेहलोद एडवोकेट को 63 मत मिले, सुभाष तुगनावत एड. को 49 मिले, ओमप्रकाश कछावा एड. को 20 मत मिले ओर एक मत निरस्त हुआ।

इस प्रकार एड. दीपक गेहलोद को 14 मतों से अध्यक्ष पद हेतु विजय हुए। वही उपाध्यक्ष पद हेतु सुनील पंवार एड. को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया, सचिव पद हेतु जितेन्द्र गुलाटी एड को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। सहसचिव पद हेतु पवन बागवान एड. निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। वही कोषाध्यक्ष पद हेतु प्राप्त मत में दीपक तिवारी एडवोकेट को 70 मत मिले, प्रकाशचन्द्र राठौर एड. को 62 मत मिले। इस प्रकार दीपक तिवारी अधिवक्ता को 08 मतों से कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए।

साथ ही कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु राकेश गुर्जर एड. को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। समस्त अधिवक्ताओं ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Post