Latest News

डीजे की थाप पर गूंजेगा जावद नगर घर घर तिरंगे को लेकर निकलेगी रैली, जावद के 1000 छात्र-छात्राएं करेंगे रैली में शिरकत

Neemuch Headlines August 4, 2022, 7:05 pm Technology

जावद। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जावद में एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया मामा शिवराज सिंह चौहान के निर्देशो पर सूक्ष्म उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा वह जावद नगर के एसडीएम राजेंद्र सिंह चौहान(प्रशासक) व एसडीओपी राम तिलक मालवीय जावद थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह नगर परिषद जावद के मुख्य के अधिकारी अनिल जोशी एवं नगर परिषद जावद के समस्त कर्मचारी इस रैली में उपस्थित रहेंगे।

डीजे की थाप पर राष्ट्रगीत और घर घर तिरंगा लहराने को लेकर आमजन में यह संदेश पहुंचाने के लिए स्कूली छात्र छात्राओं के माध्यम से रैली निकालकर नगर के मुख्य चौराहे से होते हुए घर घर तिरंगा लहराने के लिए यह संदेश आम जनता में पहुंचाया जाएगा 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त 2022 तक घर घर तिरंगा लहराए देश के प्रधानमंत्री ने इस बार स्वतंत्रता दिवस 75 वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

जिसमें देश के सभी नागरिकों से अपील करते घर दुकान मकान शासकीय भवन सामाजिक संस्थाएं और कई चौराहों पर तिरंगा लहराया जाएगा तिरंगा हमारे देश का गौरव है और इसका सम्मान करते हो गया अब तिरंगा फहराएंगे और साथ ही आमजन से अपील है कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज को बड़े ही सम्मान के साथ फहराया जाए और आने के बाद इसे संभाल कर के रखे.

उक्त जानकारी नगर परिषद जावद के नगर परिषद सीएमओ अनिल जोशी द्वारा दी गई है अतः इस रैली में आम नागरिकों से भी अपील है तिरंगा रैली में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं और सभी पत्रकार बंधु भी रैली में उपस्थित हो। रैली जावद के महात्मा गांधी महाविद्यालय कॉलेज से 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

Related Post