दड़ौली। जावद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम जनकपुर में एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक 25 वर्षीय राहुल पिता प्रकाश भील ग्राम दड़ौली का निवासी था। वह जनकपुर में मजदूरी के लिए गया था। दोपहर अचानक आई तेज़ बरसात के दौरान वो कुरपा साइकिल लेकर गांव में आ रहा था। तभी गांव के ही सुभाष पाटीदार के मकान के पास एक एल टी लाइन का तार टूटकर बह रहे पानी में गिरा हुआ था। पैदल आ रहा राहुल उसकी चपेट में आ गया। जानकारी मिलते ही सरपंच किशोर पाटीदार ने लाइट बंद करवाई। तब तक राहुल बेसुध होकर गिर चुका था। और मोके पर ही राहुल की मृत्यु हो गयी।