Latest News

स्वर्गीय किशनलाल दग्दी की स्मृति मे भागवत कथा का आयोजन, कलश यात्रा के साथ हुआ कथा का शुभारंभ

प्रदीप जैन August 3, 2022, 7:22 pm Technology

सिंगोली। नगर के धार्मिक आयोजनो मे हमेशा बढ़चढ़कर भाग लेने वाले दग्दी परिवार द्वारा स्वर्गीय किशनलाल दग्दी की स्मृति मे दिनांक 3 से 9 अगस्त तक भागवत कथा का आयोजन स्थानीय बजरंग व्यायाम शाला परिसर मे किया जा रहा है। जिसमे प्रसिद्ध कथावाचक बालकृष्ण दुबे मुनेल के मुखारबिन्द से कथा का वाचन किया जावेगा। उपरोक्त आयोजन को लेकर बुधवार सुबह बजरंग व्यायाम शाला से भव्य कलश यात्रा एवं श्रीमद भागवत जी की शौभा यात्रा नगर मे निकली जो नगर भ्रमण कर पुनः कथा स्थल बजरंग व्यायाम परिसर पहुंची जहां भागवत कथा हेतू कलश स्थापना कर विधि-विधान से पुजा अर्चना के साथ भागवत कथा का शुभारंभ किया गया जो प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का वाचन होगा। आज निकली कलश यात्रा मे नगर के धर्म प्रेमी महिला पुरूषो ने भाग लिया। दग्दी परिवार के संतोष देवी, लता देवी, एवं मनोज कुमार ने नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अधिक से अधिक धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Related Post