आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत रंगोली के साथ

प्रदीप जैन August 2, 2022, 8:47 pm Technology

सिंगोली। पुरे देश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पुरा देश आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर जश्न मना रहा है ऐसे मे हमारे देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के पावन प्रसंग पर घर-घर तिरंगा अभियान भी पुरे देश मे चला रखा है। इसी क्रम मे जिले के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार सिंगोली नगर परिषद एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने अमृत महोत्सव ओर घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत रंगोली बनाकर की गई इस अवसर पर नगर परिषद के कर्मचारी एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने मिलकर रंगोली बनाते हुए तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया जो 11 से 17 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत नगर मे हर-घर तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।

Related Post