कुकडेश्वर। अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के अंहिसा प्रचारक महेश नाहटा ने जानकारी देते हुए बताया कि हुकमेश संघ के नवम पटधर आचार्य श्री रामेश की निश्रा में मुमुक्षु बहनों की भव्य जैन भागवती दीक्षा महोत्सव हुक्म संघ के नवम पट्टधर युग निर्माता आगमज्ञाता परम पूज्य आचार्य भगवन् 1008 श्री रामलालजी म.सा. के मुखारविन्द से मुमुक्षु बहन सुश्री यशस्वी जी सुपुत्री श्री मांगीलाल जी ढेलढिया (बालोद, छ.ग.)मुमुक्षु बहन सुश्री सिद्धि जी सुपुत्री श्री किशोर कुमार जी नाहर (धमतरी गातापार बोरझरा, छ.ग.) लेगी जिसके तहत कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
दिनांक 1-8-2022, सोमवार हल्दी दीक्षार्थी आवास स्थल पर मेहंदी दीक्षार्थी आवास स्थल पर रक्षाबंधन दीक्षार्थी आवास स्थल पर महिला चोबीसी सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 4 पर दोपहर 2 से 3 बजे तक व 2-8-2022 मंगलवार को वरघोडा प्रातः 7:00 से 8:00 बजे लक्ष्मी निवास से नेशनल मिष्ठान, होटल मधुरम होकर प्रवचन स्थल तक व ओगा बधायी एवं केसर छंटाई इसके बाद प्रवचन तत पश्चात प्रवचन स्थल पर अभिनंदन समारोह सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर 4 पर दोपहर 2 से 3 बजे तक एवम 3-8-2022 को बुधवार मुंडन महानिष्क्रमण यात्रा शुभ मुहूर्त सुर्योदय पश्चात में दीक्षा आचार्य श्री के मुताबिक से होगी।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य मनोज खाबिया ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में कई श्री संघो की उदयपुर में उपस्थित रहना संभावित है।