नीमच जिला पंचायत पर पुनः भाजपा का परचम,सज्जन सिंह निर्विरोध अध्यक्ष तथा जानीबाई धाकड़ के उपाध्यक्ष बनने पर पुरे जिले मे हर्ष की लहर

प्रदीप जैन July 29, 2022, 5:19 pm Technology

पूर्व विधायक दुलीचंद जैन ने दी दोनों को बधाई, निरन्तर आगे बढ़ने का आशीर्वाद

सिंगोली। जिले मे आज सम्पन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव मे पुनः भाजपा का परचम लहराना पुरे जिले के लिए हर्ष का विषय है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जिला पंचायत अध्यक्ष हेतू भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री खुमान सिंह शिवाजी के सुपुत्र सज्जन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया वही उपाध्यक्ष पद के लिए जावद क्षैत्र के वरिष्ठ किसान नेता आशाराम जी धाकड की पुत्रवधु जानीबाई शंभूलाल धाकड को उम्मीदवार घोषित बनाया जिसमे दोनो ही निर्विरोध अध्यक्ष ओर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। नीमच जिला पंचायत मे भाजपा की जीत पर बोलते हुए जावद क्षैत्र के पूर्व विधायक दुलीचंद जैन ने कहा की जिले और प्रदेश मे जिला पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव मे अधिकांश स्थानो पर भाजपा का परचम लहराया जो हम सब के लिए बड़े गर्व एवं हर्ष का विषय है। जैन ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सज्जन सिंह खुमान सिंह शिवाजी और उपाध्यक्ष जानीबाई शंभूलाल धाकड को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही जिले मे हालं ही सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय चुनावो को लेकर सफल रणनीत बनाने के लिए जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, सासंद सुधीर गुप्ता, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, दिलीप सिंह परिहार, माधव मारू को धन्यवाद देते हुए गर्व महसूस करने की बात कही तथा शीघ्र ही सम्पन्न होने वाले नगर पालिका नीमच एवं जिले की सभी नगर परिषदो मे अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पदो पर भाजपा का परचम लहरायेगा ऐसा विश्वास व्यक्त किया। जैन ने कहा की भाजपा सिर्फ वादे लेकर जनता के बीच नही जाती बल्कि पक्के इरादो के साथ जनता के बीच जाती है और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करती है। यही कारण हे की जनता भाजपा को अपना पुरा आशीर्वाद देती है।

Related Post