नीमच। कांग्रेस के युवा नेता दिग्विजय सिंह आमलीखेड़ा पर स्थानीय महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह आमलीखेड़ा वर्तमान में कांग्रेस के युवा नेता होने के साथ जनपद सदस्य के पति भी हैं, उन्होंने अपने ही ग्राम आमलीखेड़ा में विवाहित महिला से पूर्व में भी छेड़छाड़ की थी, इसके बाद अब यह घटना 3 दिन पहले की बताई जा रही है जहां महिला ने नीमच सिटी थाने में दिग्विजय सिंह आमलीखेड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता ने महिला को उसके मोबाईल पर मैसेज भी किए हैं। महिला की शिकायत पर नीमच सिटी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 354 D के अंतर्गत दिग्विजय आमलीखेड़ा पर प्रकार दर्ज किया है।