मनासा। जनपद पंचायत मनासा अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के पास 10 सदस्य होते हुए भी एक भी बड़े नेता नजर नहीं आऐ, आखिर इंतजार खत्म हो गया।
लंबे समय से इंतजार कर रही जनता को भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष उम्मीदवार मिल ही गया।
सुबह 11 से दोपहर 12.15 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दर्ज करने का समय था। लेकिन 12 बजे तक सिर्फ भाजपा की ओर से एक उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन फार्म जमा किया था। भाजपा से श्रीमती कामेरीबाई जगदीशचन्द्र डांगी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन फार्म दर्ज किया था।
जिनके सामने कोई उम्मीदवार नहीं होने पर कामेरी बाई को निर्विरोध जनपद पंचायत अध्यक्ष घोषित किया गया। जब कि कांग्रेस की ओर शीला भारतसिंह सिसोदिया अधिकृत उम्मीदवार थी, लेकिन उन्होने फार्म ही जमा नहीं किया। ऐसे में भाजपा की कामेरी बाई डांगी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई।