Latest News

जावद जनपद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, गोपाल चारण बने जनपद अध्यक्ष एवं सोहनी बाई बनीं उपाध्यक्ष

प्रदीप जैन July 28, 2022, 9:50 am Technology

सिंगोली। मध्य प्रदेश के निकाय चुनावों में जावद विधानसभा क्षेत्र में हर ओर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। जनपद पंचायत के चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद आज जावद जनपद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई। जिसमें कुल 25 मतों में से श्री गोपाल चारण ने 18 जनपद सदस्यों के मत प्राप्त किए वहीं उपाध्यक्ष के लिए श्रीमती सोहनी बाई राधेश्याम मेघवंशी ने भी 18 मतों के साथ अपनी जीत दर्ज की।

मंत्री सखलेचा ने दी बधाई :-

मध्य प्रदेश शासन में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने जावद जनपद पंचायत के अध्यक्ष के रूप में गोपाल चारण एवं उपाध्यक्ष के रूप में राधेश्याम मेघवंशी को चुने जाने पर बधाई दी एवं डबल इंजन की सरकार के साथ काम करते हुए आत्मनिर्भर गांव, आत्मनिर्भर शहर के साथ ही आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में काम करने की बात कही। सखलेचा ने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि मैं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पूर्णतः भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठनात्मक नेतृत्व के साथ ही उनकी जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बनाया है। मंत्री सखलेचा ने मध्य प्रदेश की 170 जनपदों में 121 जनपदों में भाजपा समर्थक अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की एवं सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान एवं वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताते हुए जनता ने हमे प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया है और हम सब के लिए यह आनंद का क्षण है।

Related Post