Latest News

विधायक अनिरुद्ध माधव मारू की क्षेत्र के लिए एक और बड़ी उपलब्धि, रामपुरा- मनासा उद्वहन सिंचाई परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी

Neemuch Headlines May 24, 2022, 4:38 pm Technology

मनासा। विधानसभा बजट के बाद 1209 करोड की रामपुरा-मनासा उद्वहन सिंचाई परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिली गई है। मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में उक्त प्रस्ताव को स्वीकृति जारी की गई। उक्त परियोजना से मनासा सहित नीमच व जावद के 215 गांव की करीब 65 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। कैबिनेट स्वीकृति पर मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा, जलसंसाधन मंत्री तुलसी सीलावट, प्रभारी मंत्री उषाठाकुर, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सहित कैबिनेट समुह का आभार माना और क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण उपलब्धी पर कैबिनेट मोहर लगने की बधाई दी। रामपुरा-मनासा उद्वहन सिंचाई परियोजना मनासा विधानसभा की महत्वपूर्ण सिचाई परियोजना है जिसकी स्वीकृति को विधायक माधव मारू ने अपना लक्ष्य बना लिया था। स्वयं अधिकारियों के साथ बैठक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई। विधानसभा में मांग उठाई और मात्र दो महिने की तैयारी में उक्त परियोजना को विधानसभा बजट सत्र मे प्रस्तुत करवाकर उसकी स्वीकृति भी करवा ली। अब सिर्फ कैबिनेट की मोहर लगना थी। विधायक मारू उनके सामने एक ही बात रखते जल्द से जल्द रामपुरा-मनासा उद्वहन सिंचाई परियोजना को कैबिनेट से स्वीकृत कराना। मंगलवार को हुई कैबिनेट में उक्त परियोजना का प्रस्ताव आया। जिस पर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगा दी। उक्त परियोजना से मनासा सहित नीमच व जावद के 215 गांव की करीब 65 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। करीब 1209 करोड की राशि उक्त परियोजना के निर्माण में खर्च होगी। जल्द योजना का टेंडर लगेगा और भूमिपुजन करवाकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। योजना स्वीकृति में सभी सहयोग मिला :- विधायक मारू ने रामपुरा- मनासा उद्वहन सिंचाई परियोजना पर मुख्यमंत्री व मंत्री परिषद का आभार माना। उन्होने कहा परियोजना की स्वीकृति में सभी का पूरा सहयोग प्रदान किया। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा जो रामपुरा के मुल निवासी है उनका समय समय पर मार्गदर्शन मिला योजना स्वीकृति में महत्वपूर्ण योगदान रहा। जावद विधानसभा व नीमच विधानसभा के भी गांव इसमें शामिल है इसलिए जावद विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा व नीमच विधायक ने भी जहां जरूरत लगी वहां अधिकारियों से बात की और योजना को मुर्त रूप देने में अपनी अहमं भुमिका निभाई। जलसंसाधन मंत्री तुलसी सीलावट जिन्होने योजना को स्वीकृति दी और प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर, सांसद सुधीर गुप्ता ने समय समय पर पुरा सहयोग किया। कार्यकर्ताओ ने किया विधायक मारू का स्वागत :- कैबिनेट बैठक में मनासा रामपुरा उद्दवहन सिंचाई योजना की मंजूरी की सूचना जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं को लगी । वह विधायक कार्यालय पहुँच गए। ढोल मंगवाए आतिशबाजी की, मिठाई बांटी ओर साफा बांधकर एवं पुष्प माला पहनाकर विधायक मारू स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंशीलाल राठौर, मण्डल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, मदन रावत, अजय तिवारी, आयुष विजयवर्गीय, अरुण माहेश्वरी, भूपेश राठौर, परसराम वर्मा, कैलाश घाटी, सत्यनारायण मंडवारिया, आनंद श्रीवास्तव, पंकज सोनी, आशीष सारडा, नितिन श्रीमाल, दिनेश पाल, मनोज पुरोहित, प्रवीण शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post