752- स्टीफेन द्वितीय 23 वें कैथोलिक पोप चुने गये।
1739- आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली में जनसंहार की इजाजत दी।
1873- प्योर्तो रिको में दास प्रथा को खत्म किया गया।
1882- संक्रामक बीमारी 'टीबी' की पहचान हुई। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1890- रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
1893- चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
1917- रूस की नयी सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना।
1942- सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया।
1946- ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किये।
1947- लार्ड लुईस माउंटबेटन भारत के आखिरी वायसराय के रूप में भारत आये।
1956- अमेरिका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को नस्लवादी कानून का विरोध करने पर जेल ।
1957- शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर अंगीकार किया गया।
1958- सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।
1964 कलकत्ता (अब कोलकाता) में पुरानी कारों 'विंटेज कार की पहली रैली निकाली गयी।
1969- इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
1971-उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से गीता प्रेस स्थापित करने के लिये भारत व विश्व में प्रसिद्ध "हनुमान प्रसाद पोद्दार" का निधन
1977-इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1978- फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1979- इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।
1982- नासा का अंतरिक्ष यान 'कोलंबिया' तीसरे मिशन पर रवाना।
1995- रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकॉर्ड अंतरिक्ष प्रवास के बाद पृथ्वी के लिए रवाना।
1999- शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का ऑस्कर पुरस्कार मिला।
2000- दक्षिण अमेरिका के कोरू से इनसेट 3बी का प्रक्षेपण किया गया।
2007- पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
2011- यौन दुराचार के दोषी पाए गए लारेन्स टेलर पर छह वर्ष के लिए खेल पर रोक लगी।