जाट। विजयपुर मार्ग के गोल डूंगरी चौराहे के नजदीक रविवार दोपहर भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है।वह तो गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानी घटित नहीं हुई।बताया जा रहा है।कि उक्त मार्ग पर रोड निर्माण का कार्य चल रहा है।लेकिन रोड निर्माण कंपनी के ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक पुरी सड़क को खोद कर उस पर गिट्टी डाल रखी है।लेकिन उसे रोलर से दबाया तक नहीं गया है।
जिसके चलते जगह-जगह उबड़ खाबड़ मार्ग होने के कारण राहगीर व वाहन चालक अनियंत्रित होकर प्रतिदिन दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे हैं।रविवार दोपहर में भी ड्राइवर की लापरवाही के चलते एक अल्टो कार क्रमांक Rj 27 CG 4133 अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा कर बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।बताया जा रहा है। कि कार में सवार युवक शादी विवाह के किसी आयोजन में गए थे।और उक्त कार भीलवाड़ा से गोल डूंगरी होते हुए से जाट की तरफ आ रही थी।जिसमें लुहारिया जाट के पांच व्यक्ति सवार थे।कार में वाहन चालक सहित आगे बेठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें एक के जहां सर में गम्भीर चोट लगी तो दूसरे का पैर फैक्चर हो गया था।टक्कर इतनी भयंकर थी।
कि कार की टक्कर के कारण विद्युत पोल जमीन से उखड़ कर टुकड़ों में बिखर गया।वह तो समय पर लाइट बंद करा देने से बड़ा हादसा टल गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायल युवकों को चित्तौड़ के लिए रवाना किया गया।जहां पर घायलो का इलाज जारी है।क्षेत्र के जागरूक पत्रकार सत्यनारायण सुथार के द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई जिस पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद करवाई गई।क्योंकि उक्त कार जिस विद्युत पोल से टकराई उसके तारों में 11 केवी लाइन का करंट दौड़ रहा था।वह तो गनीमत रही की कार विद्युत के तारों के चपेट में नहीं आई और बड़ा हादसा होते-होते टला।