Latest News

तिलस्वां घाट में निजी बस पलटी अनेक यात्री हुए घायल, घायलों को इलाज हेतु सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया

प्रदीप जैन May 25, 2026, 12:41 am Technology

निजी चिकित्सालय के स्टाफ ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज में मदद की

सिंगोली। आज रविवार दोपहर 2 बजे के लगभग भिलवाड़ा से सिंगोली आ रही एक सवारी बस अचानक तिलस्वां घाट के उतरते समय मोड़ पर अचानक रोड़ छोड़ कर नीचे खाई में उतरकर पलटी खा गयी।मिली जानकारी के अनुसार बस में सवारियां अच्छी खासी संख्या में भरी हुई थी और एकदम अचानक बस रोड़ छोड़ कर खाई में जा गिरी बस मे सवार सवारियों का कहना है कि जैसे ही बस ने रोड़ छोड़ा ओर बस के ड्राइवर ओर कन्डेक्टर दोनो फाटक से कुदकर भाग गये ओर बस पुरी तरह अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलटी खा गयी जिसके कारण बस सवार लगभग तीस पैंतीस सवारियों के गंभीर चोटे आई ओर घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ओर नागरिकों ने मिलकर के घायलो को तुरंत एम्बुलेंस के द्वारा सिंगोली चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सालय के स्टाफ ओर नगर निजी चिकित्सालय के स्टाफ ने मिलकर गंभीर घायलों का प्राथमिक उपचार किया ओर जो ज्यादा गंभीर थे उन्हें बाहर रेफर किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन ओर त्वरित घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। तिलस्वां घाट में आये दिन इस तरह की दुर्घटनाएं घटित होने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण आज की घटना लोगों मे चर्चा का विषय रही। स्थानीय एवं जिला प्रशासन के अधिकारी इस विषय को गंभीरता से ले ओर ओर कोई ठोस कदम इस विषय पर उठाए ताकि आने वाले समय में ओर कोई दुर्घटना नही हो।

Related Post