दर्दनाक घटना स्थल डूब एरिया जहां एक बालिका और एक महिला की डूब कर हुई मौत

दशरथ माली May 24, 2026, 4:08 pm Technology

रामपुरा। तहसील के अंतर्गत ग्राम अरनिया ढाणी में 23मई क़ो गांधी सागर डूब छेत्र के किनारे एक बालिका और महिला कुछ कपड़े धोने के लिए गई और फिर वापस नहीं लौटी जब ग्रामीणों ने कपड़े पानी के किनारे देखें तब पानी में ढूंढने पर बालिका और महिला पानी के भीतर मिली बालिका और महिला दोनों की पानी से बाहर निकाल कर आनन फ़ानन में रामपुरा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही घटनास्थल पर जहां पर कपड़े जैसे के जैसे ही पड़े हैं यही वह जगह है जहां पर महिला एवं बालिका की डूब कर दर्दनाक मौत हुई है महिला कचरीबाई रामचंद्र मीणा 45 वर्ष और बालिका पायल पिता जेतराम मीणा अरनिया ढाणी जिनका कल पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल रामपुरा में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्त किया गया।

Related Post