Latest News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन

Neemuch headlines May 24, 2026, 7:44 pm Technology

नीमच । जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश सहित जिले में गंगा दशमी पर्व पर आज 25 मई सोमवार को विभिन्‍न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। नीमच जिले के ग्राम सावन में जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में 25 मई को प्रात: 9 बजे जल चौपाल, तालाब गहरीकरण, कलश यात्रा एवं प्राचीन बावड़ी की स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। प्रदेश के मुख्‍य सचिव अनुराग जैन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से जल गंगा संवर्धन कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की ओर आवश्‍यक निर्देश भी दिए। सम्‍भावित पेयजल संकट निवारण तैयारियों की समीक्षा मुख्‍य सचिव अनुराग जैन ने सभी जिलो में ग्रीष्‍मकाल में संभावित पेयजल संकट का आंकलन कर समस्‍या के समाधान की तैयारियों की भी विस्‍तार से समीक्षा की। मुख्‍य सचिव ने निर्देश दिए , कि पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायतों, समस्‍याओं का त्‍वरित निराकरण किया जाए। यथा संभव 48 घंटों में पेयजल आपूर्ति समस्‍या का समाधान कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्‍य सचिव ने पेयजल संबंधी शिकायतों को प्राप्‍त करने के लिए स्‍थापित जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम पर प्राप्‍त शिकायतों और सीएम हेल्‍पलाईन पर प्राप्‍त शिकायतों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर उनका त्‍वरित निराकरण करने और की गई कार्यवाही से संबंधित को अवगत कराने के भी निर्देश दिए है। नीमच के एन.आई.सी.कक्ष में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, परियोजना अधिकारी शहरी विकास पराग जैन, सभी सीएमओ, जनपदों के सीईओ, लो.स्‍वा.यां.वि.तथा जल निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Post