Latest News

अखरोट, बादाम, मुनक्का सहित ये 10 चीजें पानी में भिगोकर खाये, जानिए इनके बेशकीमती फायदे

NEEMUCH HEADLINES February 20, 2022, 8:43 am Technology

भारत खाना खजाने का भी भंडार है। देश के हर राज्यों में खाने की स्पेशल वैरायटी मिलेगी। साथ ही हर सीजन के अलग-अलग फूड आइटम्स भी लेकिन कुछ फूड आइटम्स है जिन्हें कच्चा भी खाया जाता है और पकाकर भी। लेकिन उन्हें पानी में भिगोकर खाने से सेहत का दो गुना लाभ मिलता है।

तो आइए जानते हैं उन 10 फूड आइटम्स के बारे में जिन्हें आपको भिगोकर खाना चाहिए।

1. बादाम :-

कच्चे बादाम बहुत अधिक फायदा नहीं करती है। लेकिन बादाम को भिगोकर खाने से वजन कम कंट्रोल करने में मदद करती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है। जिससे पेट लंबे वक्त तक भरा होता है और भूख नहीं लगती है। बादाम को सुबह छीलकर ही खाना चाहिए। इससे बादाम का पूरा पोषण मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा के लिए बेहद गुणकारी होती है। भिगोकर खाने से त्वचा का ग्लो बढ़ता है।

2. अंजीर :-

अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे रात में पानी भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें खाली पेट भीगी हुई अंजीर खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल किया जाता है।

3. अखरोट :-

ब्लड शुगर और डायबिटीज से बचाव के लिए अखरोट का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करता है। हड्डियां मजबूत होती है। तनाव को दूर करता है। कब्ज से राहत मिलती है। दरअसल, ठंड के दिनों में भूख बहुत अधिक लगती है। इतना खाने के बाद डाइजेस्ट भी करना जरूरी है। इसलिए उन्हें भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ड्राई फ्रूट की तासीर गर्म होती है। लेकिन जिन्हें डायबिटीज, ब्लड शुगर की समस्या है उन्हें सूखे मेवे को भिगोकर खाना अधिक फायदेमंद है।

4. मुनक्का :-

मुनक्का, दाख जैसी होती है लेकिन वह अलग होती है। रात को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खा लें। इससे आपको पेट में हो रही जलन, खून की कमी, कमजोरी लगना, यूरिन में जलन होना सभी को पूरा करती है। इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटीन होता है जो आंखों को स्वस्थ रखता है।

5. मैथीदाना :-

अगर आप पेट की बढ़ती समस्या, शरीर पर बढ़ रही अतिरिक्त चर्बी से परेशान है तो रोज मैथीदाने का सेवन करें। मैथीदाने के सेवन से आपकी शरीर पर जमा हो रही चर्बी कम हो जाएगी। रोज रात को पानी में 1 चम्मच मैथीदाना मिला दें। इसके बाद और सुबह वह पानी पी लें। इसके साथ ही जोड़ों में हो रहे दर्द में भी आराम मिलेगा।

6. सौंफ का पानी :-

सौंफ का पानी का सेवन शरीर के लिए बहुत अच्छा है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, खून साफ करता, आंखों की रोशनी के लिए अच्छा, पाचन क्रिया को तंदुरुस्त करें, पीरियड्स को नियमित करने और दर्द कम करने में राहत देता है।

7. गुड़ का पानी :-

गुड़ की तासीर गर्म होती हैं इसलिए गुड़ का पानी जब भी बनाएं उसे कांच के गिलास में ही पीएं। रात को एक गिलास में 1 चम्मच गुड़ गला दें। इसके बाद सुबह उसमें नींबू और काला नमक स्वाद अनुसार मिलाएं। चम्मच से एक कण करके उसे छानकर पी लें। इसके बाद आपको ताजगी महसूस होगी, ताजगी बनी रहेगी और खून भी बढ़ेगा।

8. अलसी :-

अलसी प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3 फैटी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसे रात में भिगोकर सुबह खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। दिल के लिए अच्छा होता है और शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है।

9. अंकुरित मूंग :-

अगर सुबह पराठा या पोहा नहीं खाना चाहते हैं तो अंकुरित मूंग सबसे अच्छा उपाय है। इसे रात में भिगोकर रख दें। मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी भरपूर होता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है और पेट साफ होता है। जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।

10. मूंगफली :-

भीगी हुई मूंगफली खाने से याददाश्त अच्छी होती है, कैंसर का खतरा कम होता है, जोड़ों और कमर दर्द में आराम मिलता है, गैस एसिडिटी में राहत मिलती है, त्वचा को बेदाग बनाती है, मसल्स मजबूत होते इसलिए रोज छोटी- मूंगफली खाना चाहिए।

Related Post