Latest News

दिल्ली से लखनऊ तक का सफर तय कर इंदौर के क्रिकेटर आवेश बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

NEEMUCH HEADLINES February 13, 2022, 12:14 pm Technology

इंदौर। इंदौर के दर्शक आईपीएल नीलामी में आवेश खान का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। चेन्नई और लखनऊ के बीच छिड़ी जंग तो मुंबई ने भी जल्द ही इस दौड़ में अपना नाम दर्ज कराया 4 करोड़ के बाद मुंबई के मालिकों ने वॉर्म अप के बाद अपना हाथ खड़ा किया।

साढ़े आठ करोड़ के साथ बोली लखनऊ के पक्ष में थी जब पुरानी टीम दिल्ली ने एक बोली लगाई। आखिरकार आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने इंदौर के आवेश खान 10 करोड़ देकर लखनऊ ने आवेश को अपना नया सुपर जायंट बनाया। आवेश ने के गौतम को पीछे छोड़ा जिन्हें सवा नौ करोड़ रुपये मिले थे। इससे पहले लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले शाहरुख खान ऑलराउंडरों की सूची में पहला नाम था रियान पराग का राजस्थान के लिए खेल चुके हैं।

मध्य क्रम के धाकड़ बल्लेबाज़ की ज़रूरत है राजस्थान और गुजरात को इसलिए दाम बढ़ता गया। अंततः रियान 3 करोड़ 80 लाख में रॉयल बने रहे। हरफनमौला अभिषेक शर्मा के लिए पंजाब और हैदराबाद के बीच टकराव था। लेकिन अंतिम समय पर गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद का काम ख़राब करने का प्रयास किया और दाम को साढ़े छह करोड़ तक आगे बढ़ाया।

आख़िरकार अभिषेक शर्मा सनराइजर्स को मिल ही गए। पांडा नाम से मशहूर सरफ़राज़ ख़ान को 20 लाख में दिल्ली ने अपना खिलाड़ी बनाया। करना पड़ा। यूपी के छोरे के लिए लखनऊ ने भी दिलचस्पी दिखाई लेकिन वह कोलकाता के हाथों से उन्हें छीन नहीं पाए ।

मावी सवा सात करोड़ में कोलकाता के नाइट बने रहे। राहुल तेवतिया के लिए दक्षिण भारत की चेन्नई और बेंगलुरु में बीच हुई भिड़ंत हुई। गुजरात ने कहा कि हम भी अपना जोर आज़मा लेते हैं और इस ऑलराउंडर के लिए साढ़े चार करोड़ से ऊपर की बोली लगाई। धीमी गति से ही सही लेकिन तेवतिया का दाम आगे बढ़ता गया। चेन्नई पीछे हटी और नौ करोड़ में राहुल तेवतिया गुजरात के नए टाइटन बने मावी की तरह नागरकोटी पर भी कोलकाता ने बड़ा दांव खेला लेकिन वह दिल्ली का मुकाबला नहीं कर पाए नागरकोटी को दिल्ली के लिए 1 करोड़ 10 लाख में छोड़ना पड़ा।

ऑलराउंडर हरप्रीत बराड़ के लिए बेंगलुरु और पंजाब के बीच तालमेल में बोली लगाई जा रही थी। पिछले साल पंजाब के लिए खेलते हुए हरप्रीत ने बेंगलुरु को धराशाई किया था और अब बेंगलुरु उनके पीछे भाग रही थी। गुजरात ने भी उनमें रुचि दिखाई। लेकिन वह पंजाब को पछाड़ नहीं पाए। हरप्रीत अब पंजाब के लिए खेलेंगे 3 करोड़ 80 लाख में भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान प्रियम गर्ग पर पुरानी टीम सनराइज़र्स ने लगाई शुरुआती बोली और उन्हें बेस प्राइस में घर ले गए।

कर्नाटका के पावर हिटर अभिनव मनोहर सदारंगनी पर कई टीमों ने लगाई बोली और इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ को 2 करोड़ 60 लाख में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के कप्तान डेवाल्ड ब्रेविस पर किंगस और सुपर किंग्स आमने-सामने हुई ब्रेविस करोड़पति तो ज़रूर बन गए बेबी एबीडी एक नहीं बल्कि तीन करोड़ लेकर मुंबई गए। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख की बेस प्राइस पर अश्विन हेब्बार को ख़रीदा तो वहीं अनमोलप्रीत सिंह को कोई ख़रीदार नहीं मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स के तगड़े बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी को सुमड़ी में ख़रीदना चाहते थे सुपर किंग्स लेकिन केकेआर इतनी आसानी से उन्हें जाने नहीं देना चाहती थी।

एक मिनट में उनका दाम 40 लाख से 7 करोड़ तक पहुंच गया और हैदराबाद भी इस दौड़ में शामिल हो गई। राहुल त्रिपाठी साढ़े आठ करोड़ की कीमत पर सनराइजर्म में शामिल हुए।

Related Post